बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश



बलिया : विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ने बतौर प्रभारी जिलाधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सरकारी अस्पतालों में संस्थानिक प्रसव की संख्या बढ़ाई जाए और जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का भुगतान समय पर सुनिश्चित हो।पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के लिए छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए। आयुष्मान योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि कोई भी वंचित न रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी वाले मामलों की सख्त मॉनिटरिंग की जाए, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और स्टॉक रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश दिए। 'कायाकल्प' योजना के तहत अस्पतालों में स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने और मरीजों के लिए पेयजल व बैठने की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया। आशा बहुओं और एएनएम के कार्यों की समीक्षा की गई। खराब प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए।आने वाले मौसम को देखते हुए संचारी रोगों (जैसे डेंगू, मलेरिया) की रोकथाम के लिए फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव की योजना बनाने पर चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने हेल्थ डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग वाले ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षकों से चेतावनी देते हुए सुधार के लिए एक सप्ताह का समय दिया। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि वे मरीजों के साथ मृदुल व्यवहार करें और दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को अनावश्यक चक्कर न लगवाएं।

Related Posts
Post Comments



Comments