बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस



बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। स्वयं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि 18 फरवरी की अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे एक व्यक्ति ने गड़वार थाने पर सूचना दिया कि उनकी नाबालिकग पुत्री 15 फरवरी 2026 को बाहर शौच करने गई थी। इसी बीच, गांव के ही पांच लड़कों (चार नामजद व एक अज्ञात) द्वारा डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। साक्ष्य-संकलन करते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments