Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

बलिया : चार माह पहले समोसे के 10 रुपये को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के हरनाटार दयालपुर गांव निवासी रविशंकर पुत्र मुरेश राम ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एससी-एसटी एक्ट कोर्ट, बलिया में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया था कि 27 अक्टूबर 2025 की शाम वह गांव की एक दुकान पर समोसा खाने गया था। पैसे देने के बाद भी दुकानदार ने दोबारा भुगतान की मांग की। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि प्रमोद कुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता और विशाल गुप्ता ने दुकान में रखी लोहे की राड उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी बायीं बांह की हड्डी टूट गई। एक्स-रे में हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। घटना की सूचना तत्काल थाना सिकन्दरपुर को दी गई, लेकिन पुलिस किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। 12 नवंबर 2025 को उसने पुलिस अधीक्षक बलिया को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा, किंतु वहां से भी कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत  बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत 
बलिया : रसड़ा-फेफना मार्ग पर अमहर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से...
दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 
Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में पीएमश्री खेलों की ओवर ऑल चैंपियन बना नरहीं नम्बर एक
बलिया डीएम की सख्ती, इस ब्लाक को लंबित धनराशि शीघ्र खर्च करने का आदेश
बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार