बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप

बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप

बलिया : रसड़ा-फेफना मार्ग पर रेखहां चट्टी के पास सोमवार की सुबह सड़क पार कर स्कूल जा रहा छात्र बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन उसे यहां से इलाज के लिए मऊ ले गए। वहां से गंभीर स्थिति में वाराणसी भेज दिया गया। .उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों पर समय से स्कूल नहीं आने और शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विद्यालय को घेरने के साथ ही सड़क जाम कर दिया। 
बताया जा रहा है कि रसड़ा क्षेत्र के उरदैना गांव निवासी मनोज राजभर का 12 वर्षीय पुत्र आशीष रेखहां चट्टी पर स्थित परिषदीय विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ता है। वह घर से सुबह में करीब नौ बजे स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गये। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन ठप हो गया। सूचना पर एएसपी दिनेश कुमार शुक्ल, सीओ आलोक कुमार गुप्त, एसडीएम रवि कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घायल बालक की बेहतर इलाज और शिक्षकों की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसपर करीब एक घंटे बाद सड़क जाम को समाप्त हो सका।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी