रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी

रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी

Ballia : संवरूबांध स्थित राधाकृष्णा एकेडमी परिसर में आयोजित ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बन गई। विद्यालय के छात्रों द्वारा 100 से अधिक आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिनमें विज्ञान, वाणिज्य, कला और इतिहास से जुड़े विविध विषय शामिल थे। एक ही स्थान पर इतनी व्यापक प्रतिभा और कल्पनाशीलता को देखना सभी के लिए अत्यंत रोचक अनुभव रहा।

IMG-20260216-WA0019

प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और अपने बच्चों के सृजनात्मक पक्ष को करीब से देखा। साथ ही उन्हें विद्यार्थियों की आधुनिक सोच और उनके व्यावहारिक दृष्टिकोण की भी झलक मिली। पूरे परिसर में उत्साह और जिज्ञासा का वातावरण बना रहा तथा अभिभावकों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव (प्राचार्य, गुलाब देवी महिला महाविद्यालय) रहीं। उन्होंने प्रत्येक मॉडल का गहन अवलोकन किया और विद्यार्थियों को उत्साहवर्धक शब्दों के साथ महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

यह भी पढ़े बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग

IMG-20260216-WA0024

यह भी पढ़े बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में शोध प्रवृत्ति, आत्मविश्वास और सृजनात्मक सोच को विकसित करते हैं।विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आकांक्षा मिश्रा ने भी छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता अद्भुत है और यदि उन्हें सही मंच मिलता रहे तो वे राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। समग्र रूप से ज्ञानकुंभ 2.0 जैसी प्रदर्शनी राधाकृष्णा एकेडमी द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

IMG-20260216-WA0020

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी