हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात

हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात

बलिया : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर माल्दह टोला स्थित हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया। शिव बारात में युवाओं द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। सजी-धजी झांकियों में बैलगाड़ी पर विराजमान भगवान शिव-पार्वती के साथ राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, ब्रह्मा, विष्णु, माता सरस्वती और राधा-कृष्ण की झलक विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

वहीं भूत-प्रेतों के वेश में सजे कलाकारों ने बारात में रोचक रंग भर दिए। हाथी, घोड़े और ऊंटों के साथ निकली इस बारात में पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी भागीदारी रही। बारात हल्दी, सुल्तानपुर, नंदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते बलिया–बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। श्रद्धालुओं के लिए भरसौता प्रधान प्रतिनिधि मनीष सिंह एवं परसिया प्रधान कलटू सिंह के सौजन्य से मिष्ठान और पेयजल की सुंदर व्यवस्था की गई थी।

इसी क्रम में मुड़ाडीह स्थित मुंडेश्वर महादेव मंदिर से भी शिव बारात की झांकी मनराखन बाबा, गायघाट कुआं नंबर एक और देवी तर बाजार होते हुए वापस लौटी। सीताकुंड और बिगही में भी भव्य शिव बारात निकाली गई। इसके बाद आयोजकों की देखरेख में विधिवत शिव विवाह संपन्न हुआ तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा व्यवस्था में राजू कुमार राय अपने पुलिस बल के साथ पूरी मुस्तैदी से डटे रहे।

यह भी पढ़े मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन : मास्टर ट्रेनर आभा अरोरा ने सफलता का मंत्र, मैनेजर ने दिए अहम संदेश

आतीश उपाध्याय

यह भी पढ़े रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी