बलिया में पाक कला प्रतियोगिता में 30 रसोईयों ने किया प्रतिभाग, जानिएं किसके सिर बंधा ताज

बलिया में पाक कला प्रतियोगिता में 30 रसोईयों ने किया प्रतिभाग, जानिएं किसके सिर बंधा ताज

बलिया : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में जनपदीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया, जिसमें विभिन्न विकास खंडों की 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी रसोईयो ने खास व्यंजनों के जरिए अपनी पाक कला का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें पीएम श्री विद्यालय डिहवां की रसोइया उर्मिला प्रथम, प्राथमिक विद्यालय भृगु आश्रम नंबर एक की रसोइया पुष्पा देवी द्वितीय एवं कंपोजिट विद्यालय बैरिया की रसोइया ललिता देवी तृतीय विजेता बनी। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त रसोईयो को क्रमशः ₹3500, ₹2500 एवं ₹1500 पीएफएमएस के माध्यम से प्रदान किया गया। अन्य प्रतिभागी प्रति रसोईया को ₹350 सांत्वना पुरस्कार मिला।

bsa

सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि हर्ष सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे, भाजपा की नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर तृप्ति तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या उपस्थित रहे। बीएसए मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, महामंत्री, जिला समन्वयक (एमडीएम) अजीत कुमार पाठक, कंप्यूटर ऑपरेटर राकेश कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक (निर्माण) सत्येंद्र कुमार राय, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) ओम प्रकाश सिंह, जिला समन्वयक शिव सौरव गुप्ता, व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह एवं कनक चक्रधर तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नितेश कुमार पाठक ने किया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के प्रतिनिधि हर्ष सिंह ने सभी प्रतिभागी रसोइयों में कंबल वितरण किया।

यह भी पढ़े 17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

h

यह भी पढ़े बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान

g

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी