अनोखे और अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे 'प्रमोद बाबा', पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

अनोखे और अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे 'प्रमोद बाबा', पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

बलिया : जिला पंचायत के आचार्य नरेन्द्र देव सभागार में जनपद के पत्रकारों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद उपाध्याय 'प्रमोद बाबा' के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। स्मृति शेष वरिष्ठतम साथी की स्मृतियों को याद करते हुए वक्ताओं ने उन्हें अनोखे और अद्भुत व्यक्तित्व का धनी बताया। कहा कि उनमें विलक्षण प्रतिभा थी। वे पत्रकार और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों को अपना परिवार समझते थे। उन्होंने  बलिया की पत्रकारिता को नया आयाम दिया। प्रमोद उपाध्याय जैसा व्यक्तित्व वाले व्यक्ति विरले ही पैदा होते हैं।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार केदार ओझा, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, प्रग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्र, बलजीत सिंह, रमाशंकर तिवारी, रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी व रोशन जायसवाल ने उनकी कई स्मृतियों को साझा किया। श्रद्धांजलि सभा में सुधीर ओझा, सुधीर तिवारी, ओंकार सिंह,  नरेन्द्र मिश्र, लवकुश सिंह, मदूसूदन सिंह, पुष्पेन्द्र तिवारी सिन्धु, अखिलानन्द तिवारी, असगर अली, अजय भारती, भोला जी, राजेश ओझा, करुणासिन्धु सिंह, राजू दूबे, शशिकांत ओझा, प्रदीप शुक्ला, गिरीश तिवारी, राम कृष्ण मिश्र, अनिल अकेला, रविशंकर पाण्डेय इत्यादि दि रहे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिन्हा ने किया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी