बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार

बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर पर पड़ोसी ने गोली चला दी। गोली अशोक ठाकुर की कलाई में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल अशोक के भाई रविंद्र ठाकुर ने बैरिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि नारायण ठाकुर ने मेरे भाई को गोली मारी है, जबकि उसके छोटे भाई अमर ठाकुर ने मोबाइल फोन से अपने बड़े भाई को बताया कि अशोक ठाकुर कहां पर है। आरोप है कि घटना का षड्यंत्र रचने में कृष्णा ठाकुर, चंदन ठाकुर व घूरन ठाकुर शामिल है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बैरिया पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध जान लेने की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नारायण ठाकुर, गोविंद ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, चंदन ठाकुर, अमर ठाकुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पांच आरोपितों में से चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच फसल काटने को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मानकर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। मौके पर क्षेत्राधिकारी बैरिया, प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह सहित सर्किल के कई थानों की फोर्स पहुंच गई।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली