सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश

सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश

बलिया : नए शैक्षिक सत्र में स्कूल चलो अभियान को लेकर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। बताया कि यह अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 1 से 15 अप्रैल और दूसरा चरण 1 से 15 जुलाई तक आयोजित होगा।प्रत्येक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के पूर्व एसएमसी द्वारा अभिभावकों के साथ अनिवार्य रूप से बैठक आयोजित की जाए तथा उन्हें बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया जाए। अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और कक्षा से कक्षा में बच्चों की शत-प्रतिशत निरंतरता बनाए रखना है। बीएसए ने बताया कि तीन से पांच वर्ष के बच्चों का आंगनबाड़ी (बाल वाटिका) में, छह वर्ष के बच्चों का कक्षा एक तथा 7 से 14 वर्ष तक के सभी ड्रॉपआउट व स्कूल से बाहर बच्चों का दोबारा नामांकन कराया जाएगा। अभियान के तहत बालिकाओं, दिव्यांग बच्चों, झुग्गी-झोपड़ी और ईंट-भट्ठों में रहने वाले बच्चों के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन, रैली, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षक की जिम्मेदारी तय की गई है। बीएसए ने निर्देश दिया है कि नए सत्र से पहले विद्यालयों को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाया जाए और प्रथम दिवस बच्चों का स्वागत उत्साहपूर्वक किया जाए। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली