बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा



बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री गुरुवार की दोपहर से अचानक गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो घर की तलाशी ली गई। इस दौरान किशोरी के बिस्तर से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोप है कि बरामद मोबाइल फोन की जांच करने पर मुन्ना नामक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। आशंका है कि इसी व्यक्ति ने नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर या बहला फुसलाकर अगवा किया है। घरवालों ने पुलिस को वह मोबाइल भी सौंप दिया है। परिजनों ने पुलिस से अपनी पुत्री को बरामद करने की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts
Post Comments



Comments