ओह ! बलिया में नीलगाय ने ले ली महिला की जान
On



बलिया : नगर पंचायत बैरिया के वार्ड नम्बर 9 (गोंहिया टोला) की रहने वाली एक महिला की जान नीलगाय ने ले ली। घटना गुरुवार की है। गोन्हिया टोला निवासी 48 वर्षीय कबीला पत्नी स्व. छितेश्वर प्रजापति अपने खेत में आलू की कोड़िया कर रही थी। इसी बीच, भागती हुई नीलगाय उनके ऊपर छलांग लगा दी। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
05 Mar 2026 23:05:59
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों...


Comments