मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 

मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 

बलिया : अप्रैल 2026 से मानदेय में आठ हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा पर जिले के शिक्षामित्रों ने मैरीटार गांव स्थित भाजपा विधायक केतकी सिंह के आवास पहुंचकर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक ने शिक्षामित्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विधायक केतकी सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार सभी नागरिकों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्र सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकेंगे। जिस लगन और मेहनत से शिक्षामित्र अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, उससे आशा है कि वे आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे। सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग देंगे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कैशलेस मेडिकल सुविधा देने की भी घोषणा की गई है। विधायक ने आश्वस्त किया कि शिक्षामित्रों से जुड़े जो भी मुद्दे होंगे, उन्हें वह मुख्यमंत्री के संज्ञान में लगातार लाती रहेंगी। इस दौरान शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, अखिलेश पांडेय, निर्भय नारायण राय, राकेश पांडेय, सतेन्द्र मौर्य, हरेराम यादव, अखिलेश वर्मा, भृगुनाथ शर्मा, अजय सिंह, लालजी वर्मा, मंजूर हुसैन, धर्मनाथ सिंह, रमेश पांडेय, सुधीर शुक्ला, नीरज सिंह, सुग्रीव साहनी, शाकिर अंसारी, वीरेंद्र सिंह, सूर्यभान, अवधेश, बृजेश राव, शशिभूषण यादव, शिवकुमार राम, प्रयागराज सिंह, जयप्रकाश पांडेय, फतेह बहादुर यादव, मनोज यादव, अरविंद यादव, मुकेश राय आदि थे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया