बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन



बलिया : टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बलिया इकाई की बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 फरवरी को जनपद के सभी शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। तथा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर भी टीईटी की शर्त लागू करना न्यायसंगत नहीं है। नियुक्ति के समय लागू नियमों के अनुसार चयनित शिक्षकों से अब टीईटी उत्तीर्ण करने की बाध्यता अनुचित है। इसी आदेश के विरोध में बलिया सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में शिक्षक अपने-अपने जनपद मुख्यालयों पर एकत्र होकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने जनपद के सभी शिक्षकों से अपील की कि वे 26 फरवरी को समय से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाएं। इससे पूर्व विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों के अध्यक्ष एवं मंत्रियों ने सीटीईटी की अनिवार्यता के विरोध में सामूहिक रूप से अपनी बात रखी। बैठक में सुनील सिंह, अजय मिश्र, जितेन्द्र प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता, अरुण पाण्डेय, अजीत पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, जय प्रकाश राय, तुषारकांत राय, सुनील सिंह, सुशील कुमार, बलवन्त सिंह, अशोक यादव, नीरज सिंह, शक्ति मिश्र, सैफुद्दीन, सुधीर सलवती, सत्यजीत, समरजीत सिंह, सुनील सिंह, भूपेंद्र यादव, उदय नारायण , अवधेश कुमार, संजय दूबे, टुनटुन प्रसाद और शत्रुघ्न यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह व संचालन जिलामंत्री डॉ. राजेश पाण्डेय ने किया।

Related Posts
Post Comments



Comments