बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर



बलिया : बांसडीह कोतवाली एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने 25 हजारी गो तस्कर (हिस्ट्रीशीटर) को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इसके एक पैर में गोली लगी है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक मोटर साइकिल, तमंचा.और कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा ने बताया कि 22 फरवरी 2026 की रात्रि करीब पौने 12 बजे बांसडीह कोतवाली और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम हुसैनाबाद मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच, मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, परंतु वह बिना रूके भागने के प्रयास में सड़क की दाहिने पटरी पर गिरा और पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायर कर दिया।
पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश बबलू नट पुत्र सुलेमान नट (निवासी आदर, थाना बांसडीह, बलिया) के दाहिने पैर में गोली लगी। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बबलू नट इनामिया वांछित गोतस्कर है। 08 फरवरी 2026 को गोवंश को तस्करी कर बिहार ले जाते समय इसका साथी गिरफ्तार हुआ था, लेकिन बबलू नट फरार हो गया था। घायल बदमाश बबलू नट का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments