साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि

साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि

बलिया : कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर अफगा (सीयर) के सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार मौर्य की तेरही के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील चौबे के विशेष प्रयास से क्षेत्र के शिक्षकों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए उनके परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहयोग राशि उनके दोनों पुत्रों एवं पत्नी को सौंपी गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि दिवंगत शिक्षक के शेष देयकों के भुगतान हेतु भी हर संभव सहयोग किया जाएगा, जिससे परिवार को भविष्य में किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक यादव, मंत्री अवधेश कुमार के साथ देवेंद्र वर्मा, विनोद कुमार मौर्य, कृष्णानन्द सिंह, जय प्रकाश यादव, नन्द लाल शर्मा, परशुराम यादव, अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी