बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल

बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव के पास गुरुवार की शाम चाचा के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत में जा रहे छः वर्षीय बालक की ट्रैक्टर से गिरकर नीचे दबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ग में शोक पसर गया है। सारंगपुर गांव निवासी विजय यादव का पुत्र अंजनी अपने चाचा सुनील यादव के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर अभी सारंगपुर पुलिया के पास पहुंचा था, तभी चालक सुनील ने ट्रैक्टर को मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान  अंजनी असंतुलित होकर अचानक नीचे गिर पड़ा। बच्चे को नीचे गिरता देख चालक सुनील बदहवास हो गया और वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर वहीं पलट गया। दुर्भाग्यवश, बच्चा नीचे की सीमेंटेड सड़क और भारी भरकम ट्रैक्टर के बीच बुरी तरह दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर पंहुचे ग्रामीणों ने बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन देर हो चुकी थीं। सूचना मिलते ही घर की महिलाएं और अन्य परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गये। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस टीम के साथ पहुंचे कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने शव को कब्जा में ले लिया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी