बलिया में बहू को मौत के लिए उकसाने में ससुर गिरफ्तार



बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस टीम ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने तथा शव को छिपाने से सम्बन्धित मामले मे वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वादी मुकदमा ने तहरीर दिया गया कि मेरी बहन की शादी करीब 10 वर्ष पहले चन्दन सिंह पुत्र विजय शंकर सिंह (निवासी : टोलापुर बाजार सुल्तानपुर, बांसडीह बलिया) के साथ हुई थी। मेरी बहन के पति चन्दन सिंह, ससुर विजय शंकर सिंह, सास कालपति देवी तथा ननद रेखा सिंह व रुबी सिंह द्वारा आये दिन प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे क्षुब्ध होकर एक फरवरी 2026 की शाम बहन ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को छुपाने की नियत से मेरी बहन के सास-ससुर तथा दोनों ननद द्वारा गांव के कुछ अन्य अज्ञात लोगो के साथ मिलकर सुल्तानपुर घाघरा नदी में प्रवाहित कर दिया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने अभियुक्त विजय शंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts
Post Comments



Comments