बलिया में बाइक हादसा : पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दो भाई रेफर
On



बलिया : गड़वार-रतसर मार्ग पर स्थित गड़वार थाना क्षेत्र के बड़सरी चट्टी पर बुधवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। खेजुरी निवासी वीरेंद्र प्रसाद (35) अपने भतीजे रोहित (21) व अमन (18) के साथ बाइक से अपने भांजे के तिलक समारोह से सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां गांव से लौट रहे थे। बड़सरी चट्टी के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान रतसर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वीरेंद्र प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित और अमन गंभीर रूप से घायल हो गए।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
15 Mar 2026 23:02:51
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...


Comments