बलिया में भीषण सड़क हादसा : जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
On



Ballia News : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा डिग्री कॉलेज तिलौली के पास जीप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद से युवक के घर करुण-क्रंदन व कोहराम मचा हुआ है। मृतक की शिनाख्त रामू गुप्ता (30) पुत्र दीनदयाल गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामू गुप्ता मूल रूप से अखोप के निवासी थे, लेकिन बिहरा स्थित अपनी दीदी के यहां रहकर मालदा में दुकान चलाते थे। शुक्रवार की सुबह राजू सिकंदरपुर से मालदा की ओर आ रहे थे, तभी उनकी बाइक में तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आस-पास के लोग कांप गए। वहीं, हादसे के बाद चालक जीप छोड़कर फरार हो गया।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
15 Mar 2026 23:02:51
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...


Comments