परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी



बलिया : परिषदीय, मान्यता प्राप्त और कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा सोमवार को शुरू हो गई। इसमें कुल दो लाख 45 हजार 43 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन कक्षा एक से 5वीं तक के बच्चों की सिर्फ मौखिक, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों की पहले पॉली में बेसिक क्राफ्ट/सम्बंधित कला/ कृषि/गृह शिल्प तथा द्वितीय पॉली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा/ स्काउटिंग की परीक्षा हुई।
बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक हो रही है। कक्षा एक में 25188, कक्षा दो में 23521, कक्षा तीन में 26014, कक्षा चार में 33111, कक्षा पांच में 36698 परीक्षार्थी है। वहीं, कक्षा छह में 19658, कक्षा सात में 20560 तथा कक्षा आठ में 19793 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। परीक्षा 20 मार्च को सम्पन्न होगी। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परिणाम तैयार किया जायेगा। इसके लिए सबकी जिम्मेदारी तय की गई है।

Related Posts
Post Comments



Comments