बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर दो चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।महिला ने आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर रवि राजभर, उपेंद्र राजभर और उनके परिजनों ने मिलकर उसकी दो नाबालिग बालिकाओं का अपहरण कर लिया है। आरोप है कि 12 मार्च की रात उनकी 14 वर्षीय पुत्री और उनके देवर की 13 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए हैं। आशंका जताई है कि बच्चियों के साथ कोई अनहोनी हो सकती है या आरोपी उन्हें बेच सकते हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। परिजनों ने जिला प्रशासन से बेटियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक बांसडीह प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले में बालिकाओं की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी