बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध

बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध

बलिया : अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (एआईजेटीएफ) के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनपद के सभी प्रमुख घटक संगठनों के पदाधिकारी टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन को धार दे रहे है। 'शिक्षक की पाती' कार्यक्रम का शुभारम्भ शिक्षक प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, नेता प्रतिपक्ष भारत एवं उत्तर प्रदेश आदि को 1100 पोस्ट कार्ड एवं ईमेल भेजकर  शुभारंभ किया। शिक्षक एवं कर्मचारियों ने जनपद से एक लाख से अधिक पोस्ट कार्ड/ईमेल तथा ट्वीट का लक्ष्य निर्धारित किया है।

शिक्षक प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि यह लड़ाई शिक्षकों के अस्तित्व की लड़ाई है, इसे हमें हर मोर्चे पर लड़ना होगा। इस लड़ाई में हम सभी शिक्षक एक साथ हैं। वक्ताओं ने कहा कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त एवं टीईटी से छूट प्राप्त शिक्षकों के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक सितम्बर 2025 को टीईटी अनिवार्यता के लिए आदेश किया जाना पूर्व से स्थापित शिक्षक भर्ती नियमों एवं परंपरा के विपरीत है। इस आदेश पर सरकार की चुप्पी के कारण वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त देश के लाखों शिक्षक एवं उनके परिवारों के साथ नौनिहालों का भी भविष्य पर संकट आ गया है। सरकार से अपेक्षा है कि वह आवश्यक कार्यवाही कर आदेश को शिक्षक एवं राष्ट्र हित में निरस्त कराने की दिशा में सार्थक पहल करें।

इस अवसर पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ बलिया के संयोजक अजय सिंह (प्राथमिक शिक्षक संघ), समीर कुमार पाण्डेय (अटेवा), सतीश  सिंह (टीएससीटी), घनश्याम चौबे (विशिष्ट बीटीसी), राजेश सिंह (आरएसएम) एवं घटक संगठनों के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी राकेश कुमार मौर्य, विनय राय, राधेश्याम पाण्डेय, अभिषेक राय, संजीव कुमार सिंह, संजय पाण्डेय, मलय पाण्डेय, मुकेश सिंह, नारायण जी, रजनीश चौबे, राजेश सिंह, अनिल सिंह, हरेराम सिंह, डॉक्टर आशुतोष शुक्ला, सुरेश वर्मा, नंदलाल मौर्य, राकेश कुमार सिंह, नित्यानंद पांडेय, राजीव नयन पाण्डेय, रवींद्र तिवारी, विवेक सिंह, सिद्धार्थ सिंह, रमेश तिवारी, उपेंद्र नारायण सिंह, संदीप सिंह, जितेंद्र पाण्डेय, योगेंद्र नाथ वर्मा, सतीश वर्मा, रमाकांत जी, मंदाकिनी द्विवेदी, लक्ष्मी पंडित, राजकुमार गुप्ता, संजय सिंह, राजेश गुप्ता, राज बहादुर, मोइनुद्दीन अंसारी, राजू रहमान, शशिकांत, अनूप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, श्रीभगवान, कमलेश सिंह, पवन सिंह, विनय सिंह बिसेन, प्रदीप, अनूप कुमार, जहांगीर आलम इत्यादि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े तहसील में बलिया DM का औचक निरीक्षण : नायब तहसीलदार से जवाब तलब, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया : सहतवार-रेवती मार्ग पर गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक...
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज