बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव

बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव

हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव से सटे बागीचे में मंगलवार की सुबह एक किशोर का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष राजू राय ने किशोर के शव को कब्जे में ले लिया। इस बीच किशोर की शिनाख्त गांव के रितेश यादव उर्फ नागा के रूप हुई। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल का निरीक्षण एएसपी कृपाशंकर व सीओ बैरिया फहीम कुरैसी ने गहनता से की। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। 

बबुआपुर गांव निवासी नंदजी यादव के तीन पुत्रों में मझला पुत्र रितेश यादव कक्षा आठ में पढ़ता था। सोमवार की शाम वह बारात में जाने की बात कह कर घर से  निकला। उधर, मंगलवार की सुबह में गांव के बाहर बगीचे में रितेश का शव मिला तो अफरा-तफरी मच गयी। सिर में चोट लगने से खून गिरा हुआ था। पास में दूध का बर्तन, चप्पल और खून से सनी एक ईंट मिली। 

बगीचे से गुजर रहे लोगों ने खून से सने किशोर को देखा तो बगीचे के मालिक को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर पर परिजन रोते- बिलखते थाने पर पहुंचे। घरवालों ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। एएसपी कृपाशंकर ने कहा कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

 आतीश कुमार उपाध्याय

यह भी पढ़े बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी