बलिया में DJ की तेज आवाज पर भिड़ा दो पक्ष, मारपीट में कई घायल

बलिया में DJ की तेज आवाज पर भिड़ा दो पक्ष, मारपीट में कई घायल

बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के करची गांव में बुधवार को डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिससे गांव में तनाव फैल गया। इस झड़प में एक पक्ष से सोढी पुत्र रामाशीष, गोलू पुत्र रामाशीष, धनु, सोनू और राजेश पुत्र कामता व दूसरे पक्ष से राम अवध, लालजी और बृजेश सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। फेफना थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News