बलिया में बाइकों की टक्कर, तीन युवक घायल

बलिया में बाइकों की टक्कर, तीन युवक घायल

बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल गांव में बुधवार दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस टीम ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सोनवानी भेजा। वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बलिया से बैरिया की ओर जा रही मोटरसाइकिल पर सोनू कुमार कनौजिया (16) पुत्र रामजी कनौजिया (निवासी कठई कृपालपुर, थाना हल्दी) और अजय कनौजिया (18) सवार थे। दूसरी ओर, बैरिया से बलिया की ओर आ रही मोटरसाइकिल पर वकील खान (45) पुत्र जलील खान (निवासी हल्दी) सवार थे। टक्कर में तीनों को चोटें आईं। थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News