चटकार होगी यूपी के कर्मचारियों की होली, त्योहार से पहले सीएम योगी ने दी ये खुशी

चटकार होगी यूपी के कर्मचारियों की होली, त्योहार से पहले सीएम योगी ने दी ये खुशी

UP News : इस बार उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की होली
और चटकार होगी। त्योहार से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों को खुशखबरी दे दी है। उन्हें होली से पहले मार्च के पहले ही दिन यानी शनिवार (एक मार्च) को सैलरी मिल जाएगी। राज्यकर्मचारियों, शिक्षकों और निगमों के कर्मचारियों के साथ ही सभी आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाई कर्मी समेत सभी कैटेगरी के कर्मचारियों को त्योहार से पहले शनिवार को ही वेतन और मानदेय देने का आदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया है। इसके साथ ही होली की छुट्टी का ऐलान भी किया गया है। यही नहीं, होली के मौके पर सीएम योगी ने तीन मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। पहले दो और चार मार्च को ही होली का अवकाश घोषित था। अब तीन मार्च को भी अवकाश रहेगा। इसके बदले शनिवार को सभी सरकारी दफ्तर, बैंक और ट्रेजरी (कोषागार) कार्यदिवस (Working day) की तरह खुले रहेंगे। 

शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में काम करने वाले सभी संविदा और आउटसोर्स के साथ सभी कर्मचारियों को होली से पहले शनिवार को ही वेतन देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आदेश पर पहले ही राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और निगमों के कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन देने के आदेश हो गए थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मचारियों को त्योहार से पहले शनिवार को ही वेतन और मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। इससे कर्मचारियों को त्योहार के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवकाश, सैलरी और पेंशन जारी के आदेश में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि त्योहार के मद्देनजर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग वेतन और मानदेय देने के लिए तय समय सीमा का कड़ाई से पालन करें। तीन मार्च का अवकाश घोषित होने के बाद अब होली की छुट्टी, दो, तीन और चार मार्च को रहेगी। मुख्यमंत्री ने अवकाश और वेतन भुगतान संबंधी आदेशों का पालन न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी।

यह भी पढ़े मां चली गई, गांव ने मोड़ा मुंह… बेटियों ने दिया कंधा

तीन की छुट्टी से बड़ी राहत
होली के मौके पर तीन मार्च की छुट्टी से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जो अपने घरों से बाहर किसी अन्य जनपद में तैनात रहते हैं और त्योहारों पर ही घर जा पाते है। पहले दो और चार मार्च को ही होली का अवकाश घोषित था। इससे बीच में एक दिन तीन मार्च को लोगों को ड्यूटी के लिए अपने कार्यस्थल पर लौटना पड़ता और फिर चार मार्च को होली के अवकाश के दिन वे परिवार से दूर रह जाते। अब तीन दिन लगातार अवकाश से उन्हें अपने परिवार के साथ आराम से होली मनाने और वक्त गुजारने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़े पठन संस्कृति को बढ़ावा देगी सनबीम स्कूल बलिया की कम्युनिटी लाइब्रेरी, जानिएं इसकी खासियत

 

 

Source :  Live Hindustan 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चटकार होगी यूपी के कर्मचारियों की होली, त्योहार से पहले सीएम योगी ने दी ये खुशी चटकार होगी यूपी के कर्मचारियों की होली, त्योहार से पहले सीएम योगी ने दी ये खुशी
UP News : इस बार उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की होलीऔर चटकार होगी। त्योहार से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ...
नहीं रहे बैजू यादव, शोक की लहर
बलिया में मिला युवक का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग
प्रेमी से शादी की जिद में 250 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका
दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली
27 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा