टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

बलिया : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चल रहे अभियान के तहत उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने अपने विद्यालय प्राथमिक विद्यालय उधोदवनी में अनोखे ढंग से विरोध दर्ज कराया। उन्होंने बाँह में काली पट्टी बांधकर कक्षा कक्ष में अध्यापन कार्य किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि टीईटी से संबंधित वर्तमान प्रावधान शिक्षकों के हितों के प्रतिकूल हैं। उन्होंने इसे शिक्षक समाज के लिए काला कानून बताते हुए सरकार से पुनर्विचार की मांग की। उनका कहना है कि शिक्षकों की वर्षों की सेवा और अनुभव को नजरअंदाज करना उचित नहीं है।

इस दौरान विद्यालय में शिक्षण कार्य सामान्य रूप से चलता रहा। बच्चों की उपस्थिति के बीच कक्षा में पढ़ाई कराते हुए उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रकट किया। अन्य शिक्षकों ने भी नैतिक समर्थन व्यक्त किया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल विरोध शांतिपूर्ण और शिक्षण कार्य को प्रभावित किए बिना जारी है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक
बलिया : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चल रहे अभियान के तहत उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह...
UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन
उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय
बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं
24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी
Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील