दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 

दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 

महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दबिश देकर गोरखपुर लौट रही यूपी पुलिस की एक टीम का दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया। इसमें एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि एक महिला दरोगा, दरोगा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट, महराजगंज जिले में कतरारी पुलिस चौकी के पास मंगलवार की सुबह-सुबह हुआ। घायल पुलिसवालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सब इंस्पेक्टर की मौत से उनके परिवार में कोहराम और पुलिस महकमे में साथियों के बीच मातम पसरा हुआ है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस टीम, महाराजगंज जिले में दबिश देकर वापस लौट रही थी। दुर्घटना में मारे गए सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में तैनात थे। सोमवार की रात में वह अपनी टीम के साथ दबिश के सिलसिले में महराजगंज गए थे। दबिश की कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम सुबह गोरखपुर लौट रही थी। टीम के साथ गाड़ी चला रहा ड्राइवर भी रात भर जागा था। नींद सभी को आ रही थी लेकिन किसी ने ऐसा नहीं सोचा था कि इसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। पुलिस टीम अभी महराजगंज जिले की सीमा में ही थी कि यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कतरारी पुलिस चौकी के पास ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई। सेकेंडों में हादसा हो गया। झपकी आने से सबसे पहले ड्राइवर का गाड़ी पर से कंट्रोल छूटा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ को तोड़ते हुए गाड़ी आगे बढ़ गई।

हादसे के चलते मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के जिन लोगों ने हादसा देखा वे दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार बुरी तरह घायल थे। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे। अंत में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सब इंस्पेक्टर रमेश चंद्र कुशवाहा, महिला सब इंस्पेक्टर गीता और वाहन चालक का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह गाड़ी की तेज रफ्तार और ड्राइवर को झपकी आना बताई जा रही है।

यह भी पढ़े 23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज

2023 बैच के दरोगा संतोष
मरने वाले सब इंस्पेक्टर संतोष बिहार प्रदेश के सिवान जिला अंतर्गत सहसराव गांव के निवासी थे। वह 2023 बैच के दरोगा थे, गोरखपुर जिले में उनकी पहली तैनाती थी। सभी पुलिसकर्मी जालसाजी के आरोपित की तलाश में महराजगंज के सिंदुरिया थाना अंतर्गत भेड़ियारी गांव में गए थे।

यह भी पढ़े बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत  बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत 
बलिया : रसड़ा-फेफना मार्ग पर अमहर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से...
दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 
Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में पीएमश्री खेलों की ओवर ऑल चैंपियन बना नरहीं नम्बर एक
बलिया डीएम की सख्ती, इस ब्लाक को लंबित धनराशि शीघ्र खर्च करने का आदेश
बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार