बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार



बलिया : अलग-अलग थाना क्षेत्रो में हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद मृतकों के घर-परिवार में मातम पसर गया। पहली घटना नरही थाना क्षेत्र की है। सोमवार की शाम करीब 7 बजे सरांय कोटा निवासी 31 वर्षीय रामबचन प्रजापति साइकिल से कोटवा नारायनपुर सामान खरीदने गये थे। देर शाम सड़क से गुजर रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। परिजन उन्हें बक्सर (बिहार) के एक अस्पतल में लेकर चले गये, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। उधर, कोटवा नारायनपुर चट्टी पर मौजूद लोगों ने बाइक को पकड़कर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जा में ले लिया। दूसरी घटना सुखपुरा थाना क्षेत्र की है। सोबईबांध निवासी 58 वर्षीय तारामुनि देवी की सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के सामने बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग को पार कर रही थीं। इसी बीच सड़क से गुजर रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद गांव-घर के लोगों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Posts
Post Comments



Comments