बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर

बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा चट्टी पर वाहनों में हवा भरने वाली बड़ी टंकी फटने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि दुकानदार पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के साथ ही महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल दुकानदार का इलाज जारी है। केवरा गांव निवासी रवि कुमार वर्मा (45) बांसडीह-सहतवार मार्ग पर स्थित केवरा चट्टी पर  दोपहिया व चारपहिया वाहनों में हवा भरने का काम करते हैं।

सोमवार दोपहर उनकी पत्नी रेनू देवी (41) घर से खाना लेकर दुकान पर पहुंचीं और दुकान के अंदर टंकी के पास बैठ गईं। वहीं, पत्नी के आने के बाद रवि चाय लेने बाहर चले गए। वह चाय लेकर जैसे ही दुकान के अंदर दाखिल हुए, अचानक हवा की बड़ी टंकी तेज धमाके के साथ फट गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो रवि और रेनू देवी गंभीर रूप से घायल मिले। दोनों को तत्काल सीएचसी बांसडीह ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने रेनू देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि रवि कुमार वर्मा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। रवि के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल पहुंचकर प्रधान दिलीप तिवारी, बृजेश सिंह, अजीत मिश्रा, रमेश गुप्ता समेत अन्य लोगों ने उनका हाल जाना। वहीं, मां की मौत और पिता की हालत देख 12 वर्षीय पुत्र राजीव काफी परेशान है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी