बलिया एसपी ने 10 दरोगा को किया इधर से उधर, बदले दो पुलिस चौकी इंचार्ज



बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 10 उप निरीक्षकों को नई तैनाती दी है। पुलिस अधीक्षक ने यह स्थानांतरण स्थानांतरण जनहित एवं प्रशासनिक हित में किया है। स्थानांतरित उप निरीक्षकों को सम्बंधित आदेश से अवगत होकर तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। स्थानांतरण सूची के मुताबिक, चौकी प्रभारी हनुमानगंज ओमवीर सिंह को चौकी प्रभारी पुरास बनाया गया है। वहीं, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव को थाना गड़वार, थाना नगरा से उप निरीक्षक उमाशंकर को प्रभारी जन सूचना सेल, थाना गड़वार से उप निरीक्षक गंगा प्रसाद को थाना हल्दी, थाना खेजुरी से उप निरीक्षक विरेन्द्र कुमार विश्वास को थाना नगरा, चौकी प्रभारी पुरास आदर्श श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी हनुमानगंज भेजा गया है। थाना चितबड़ागांव से उप निरीक्षक शकील अहमद को थाना उभांव, थाना हल्दी से उम निरीक्षक धर्मवीर यादव को थाना भीमपुरा, थाना फेफना से उप निरीक्षक ओम नारायण पाठक को थाना चितबड़ागांव तथा प्रभारी जनसूचना सेल सूर्य प्रकाश दूबे को थाना गड़वार स्थानांतरित किया गया है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments