प्राथमिक विद्यालय हल्दी नं. 2 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

प्राथमिक विद्यालय हल्दी नं. 2 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Ballia News : शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के हल्दी स्थित प्राथमिक विद्यालय नम्बर 2 में ध्वजारोहण कर 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधान धनंजय कुंवर ने मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने शिक्षा कितना जरूरी नाटिका प्रस्तुत की, तो उपस्थित अभिभावक और ग्रामीणों ने उनकी सोच और जज्बे का स्वागत तालियों से किया।

PS Haldi No 2

IMG-20260126-WA0006

यह भी पढ़े बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : खिताबी मुकाबला में चमका UP का पडरौना, झारखंड को हराकर जीता मैच

प्रधान धनंजय कुंवर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों को अपनाने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। वहीं, प्रधान धनंजय कुंवर तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकिंकर यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक राकेश कुमार यादव, भोला प्रसाद, विनीता तिवारी, रंजू, ललिता यादव व बेबी देवी का सहयोग रहा।

यह भी पढ़े बलिया में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज

PS Haldi No 2

PS Haldi No 2

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले... विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण...
सात साल बाद शादी का वादा तोड़ने वाला 'प्रेमी' पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस
यूपी पंचायत चुनाव : बैलेट पेपर की छपाई जारी, जानें क्या है ताजा अपडेट
13 मार्च का राशिफल, जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता