बलिया में बात-बात पर बिगड़ी बात, चले ईंट-पत्थर

बलिया में बात-बात पर बिगड़ी बात, चले ईंट-पत्थर

बलिया : शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजपूत नेवरी मोहल्ला में दो पक्ष बात-बात में आमने सामने हो गया। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। पुलिस के मुताबिक अभय पटेल, शिव गुप्ता व मिथिलेश गुप्ता (निवासी बेदुवा बांध,बिचला घाट,थाना कोतवाली नगर, बलिया) मोटरसाइकिल से राजपूत नेवरी गली से जा रहे थे। इसी बीच, इकबाल पुत्र मोहम्मद शाहिद, अब्दुल्ला पुत्र सरगी बशीर अहमद व परवेज रशीद पुत्र मोहम्मद असलम (निवासी राजपूत नेवरी) से किसी बात को लेकर कहासूनी हो गयी। इस दौरान द्वितीय पक्ष ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इससे अभय पटेल की मोटरसाइकिल की टंकी और वहीं पर खड़ी एक ई-रिक्शा का शीशा टूट गया। हालांकि, किसी के घयलहै होने की सूचना नहीं है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News