बलिया पुलिस की मेहनत लाई रंग, होली से पहले लौटी आशुतोष शंकर सिंह की 'खुशी'

बलिया पुलिस की मेहनत लाई रंग, होली से पहले लौटी आशुतोष शंकर सिंह की 'खुशी'

बलिया : साइबर सेल और थाना रेवती पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुए पीड़ित के खाते से ठगी की गयी धनराशि 62 लाख 74 हजार 524 रुपये वापस कराया है। शिकायतकर्ता आशुतोष शंकर सिंह पुत्र अखिलेश कुमार सिंह (निवासी गायघाट थाना रेवती जनपद बलिया) ने 14 दिसम्बर 2025 को साईबर पोर्टल पर आनलाईन शिकायत दर्ज कराया कि उस  के बैंक  खाते से कुल 68,00,000 रुपये फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/ नोडल साइबर सेल कृपा शंकर तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी के निर्देशन में जनपदीय साइबर सेल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेवती थाना पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की, जिसके फलस्वरूप शिकायतकर्ता  आशुतोष शंकर सिंह पुत्र अखिलेश कुमार सिंह के खाते में न्यायालय के आदेश के क्रम में शनिवार को धोखाधड़ी की धनराशि  62 लाख 74 हजार 524 रुपये वापस कराया। शिकायतकर्ता ने जनपदीय साइबर सेल एवं थाना रेवती पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है।

साइबर फ्राड के बचने के लिए बरतें सावधानी

-साइबर फ्राड होते ही तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें।
-किसी अन्जान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड न करें। 
-वर्क फ्राम होम, शेयर ट्रेडिंग करने से पहले सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ही उपयोग करें। -कृपया किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा पैसों की मांग किये जाने पर अच्छे से जाँच ले एवं अपने खाते का बैलेंस चेक कर ले, किसी के बहकावे में न आये।
-अज्ञात व्यक्ति/अज्ञात मोबाइल नम्बर द्वारा भेजी गयी लिंक को क्लिक न करें।

यह भी पढ़े कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें 31 जनवरी का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tags:

Post Comments

Comments