Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत

बलिया : बांसडीह कस्बा निवासी युवा व्यवसाई की मौत देवरिया जनपद की बिहार सीमा के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से हो गई।युवक अपनी मौसी के यहां शादी समारोह में शामिल होने बिहार के गोपालगंज गया था। युवक की मौत से परिवार व कस्बा में कोहराम मच गया हैं। कस्बा के वार्ड नम्बर 13 (बाणी गढ़) मुहल्ला निवासी माणिकचंद गुप्ता का सबसे छोटा पुत्र दीपक गुप्ता उर्फ सोनू (24) अपने मौसी की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गोपालगंज गया था। वह सोमवार को किसी कार्य से बाइक से खरीदारी करने के लिए देवरिया जनपद की सीमा पर गोपालगंज जनपद के विजयीपुर के पास गया था। बघाड़ा, बिजईपुर मार्ग पर पहुंचा तो सड़क पर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक ट्राली के पिछले हिस्से में भीड़ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दीपक को देवरिया मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक की मौत की सूचना पर घर में मातम पसर गया। दीपक की मां शांति देवी और पिता माणिकचंद गुप्ता के साथ दो अन्य भाई बदहवास हालत में है। मंगलवार को देवरिया मेडिकल कालेज में दीपक के शव का पोस्टमार्टम हुआ। अंतिम संस्कार बलिया स्थित महावीर घाट पर होगा। दीपक की पर चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय गुल्लर, अभिजीत तिवारी सत्यम,सभासद अनमोल गुप्ता, आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया : बांसडीह कस्बा निवासी युवा व्यवसाई की मौत देवरिया जनपद की बिहार सीमा के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर...
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार
टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक