बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

बलिया : बैरिया बाजार में स्टेट बैंक शाखा के सामने बुधवार को मनबढ़ युवकों ने बैरिया थाना क्षेत्र के नवका टोला निवासी विशाल प्रताप सिंह (25) को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सरेराह चाकूबाजी की घटना से घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। वहीं, हमलावर आराम से भाग निकले। आस-पास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने जला अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़ित युवक ने बताया कि वह चिकेन खरीदने के लिए टोला सेवक राय निवासी अमन सिंह के साथ बाइक से बैरिया बाजार में गया था। वहां से चिकेन लेकर जैसे ही स्टेट बैंक के सामने बाइक से पहुंचा, तभी उक्त युवकों ने रुकने का इशारा किया। अमन बाइक चला रहे थे। बाइक रोकने पर चार हमलावर बात करने को कहकर कुछ दूरी पर ले गए और अचानक चाकू से हमला कर दिया। एक के हाथ में हाकी था, जबकि तीन के हाथ में चाकू था। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में जिन्दगी की जंग हार गई एक और महिला शिक्षामित्र

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
बलिया : बैरिया बाजार में स्टेट बैंक शाखा के सामने बुधवार को मनबढ़ युवकों ने बैरिया थाना क्षेत्र के नवका...
बलिया में ठेकेदार से 7.65 लाख की ठगी, जालसाज ने ऐसे दिया चकमा
बलिया में नवागत DI का BCDA ने किया स्वागत
एआई द्वारा तैयार फर्जी प्रिस्क्रिप्शन से जन-स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, तत्काल लगे प्रतिबंध : आनंद सिंह
दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी
बुर्के में आई पत्नी, आशिक मिजाज शिक्षक पति को बीच सड़क पर जमकर धोया; VIDEO वायरल
18 February Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानिएं कैसा रहेगा अपना बुधवार