बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत
On



बलिया : रसड़ा-फेफना मार्ग पर अमहर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार 35 वर्षीय लुकमान खां (निवासी : सासाराम, बिहार) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लुकमान रसड़ा कस्बा के मोहल्ला उत्तर पट्टी निवासी नाथू खां के दामाद हैं। वह मोहल्ला उत्तर पट्टी स्थित एक किराए की मकान में रहते थे। क्षेत्र के अमहर चट्टी पर स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करते थे।वहां से साइकिल से रसड़ा लौट रहे थे। वह चट्टी से कुछ ही दूर आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे।तभी रसड़ा की ओर से जारी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे रिश्तेदार रोने बिलखने लगे।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
17 Feb 2026 23:26:14
बलिया : रसड़ा-फेफना मार्ग पर अमहर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से...


Comments