Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बलिया : जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे क्रैक डाउन अभियान के तहत बांसडीह पुलिस ने सोमवार देर रात महुआ बाग के पास हुई मुठभेड़ में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहा बरामद हुआ है।

अपराध नियंत्रण के लिए बांसडीह पुलिस टीम सारंगपुर मार्ग पर महुआ बाग के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख बदमाश ने भागने का प्रयास किया। लेकिन उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।
पकड़े गए बदमाश की पहचान दिलीप साहनी निवासी डुही मुसी, थाना बांसडीह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने बीते 11 फरवरी को पवन कुमार नाम के व्यक्ति को झांसा देकर उसकी मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये पार कर दिए थे। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की बाइक, अवैध तमंचा (.315 बोर) एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार, घायल अभियुक्त का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है और उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्यवाही पूरी की जा रही है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत  बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत 
बलिया : रसड़ा-फेफना मार्ग पर अमहर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से...
दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 
Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में पीएमश्री खेलों की ओवर ऑल चैंपियन बना नरहीं नम्बर एक
बलिया डीएम की सख्ती, इस ब्लाक को लंबित धनराशि शीघ्र खर्च करने का आदेश
बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार