Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत

Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत

बलिया : सड़क दुर्घटना में घायल भीमपुरा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर वरुण राकेश की मौत इलाज के दौरान हो गई। इसकी सूचना मिलते ही न सिर्फ विभागीय गलियारें, बल्कि घर-परिवार और शुभचिन्तकों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना 18 जनवरी 2026 की है, जब वे थाना भीमपुरा से मीटिंग में शामिल होने के लिए बलिया आ रहे थे। इसी दौरान गड़वार के आगे बलिया रोड पर अचानक उनकी बाइक में नीलगाय टकरा गई। हादसे में सब इंस्पेक्टर वरुण राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय बलिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। सब इंस्पेक्टर वरुण राकेश की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों व सहकर्मियों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित पुलिसकर्मी बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...