प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार



बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट/सर्विलांस और थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न सिर्फ अज्ञात शव की शिनाख्त कर ली, बल्कि हत्या का अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दी।
उल्लेखनीय है कि 10 फरवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर से नत्थोपुर लोहटा मार्ग से सटे कुश ग्राम लोहटा में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था।शव देखने से हत्या की आशंका थी, जिसे ध्यान में रखकर पुलिस ने शव की पहचान और घटना के अनावरण में स्वाट/सर्विलांस व रसड़ा थाना पुलिस की टीम जुट गई। विवेचना के क्रम में अज्ञात शव की पहचान पंकज गुप्ता पुत्र जगन्नाथगुप्ता (निवासी लाहीडीह पोस्ट तोवा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़) के रूप में हुई। इसकी हत्या में पांच अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम प्रकाश में आया।
रविवार को स्वाट/सर्विलांस व थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने साक्ष्य संकलन व मुखविर की सूचना के आधार पर अभियुक्त मनीष सिंह पुत्र अगस्त सिंह (निवासी ग्राम चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया), विजय पाल सिंह पुत्र रामसेवक सिंह (निवासी ग्राम सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़) व अंजनी सिंह पत्नी विजय पाल सिंह (निवासी ग्राम सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़) को समय करीब गिरफ्तार कर लिया। इनके निशानदेही पर मृतक का एक मोबाइल फोन ओपो, तेजाब की खाली बोतल, घटना में प्रयुक्त एक यूनीकार्न होण्डा मोटर साइकिल बरामद किया गया।
पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतक पंकज गुप्ता के बगल के गाँव सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ निवासी विजय पाल सिंह पुत्र रामसेवक सिंह की बहन रेखा सिंह से गहरे सम्बन्ध थे, जिससे सम्बन्धित कुछ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मृतक के पास थी। इसको लेकर आये दिन मृतक रेखा पर अनावश्यक दबाव बनाता था। रेखा अपने पति अरूण सोनी पुत्र दयाशंकर सोनी (निवासी नियाऊज थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़), अपनी भाभी अंजनी सिंह पत्नी विजय पाल सिंह को बतायी। इसी दौरान 05 फरवरी 2026 को अंजनी सिंह के मायके चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया में अंजनी सिंह की छोटी बहन की शादी थी। शादी में विजय पाल सिंह, अंजनी सिंह, विजय पाल की बहन रेखा सिंह व रेखा सिंह का पति अरूण कुमार सोनी आये हुए थे।
ये चारो लोग इस समस्या के सम्बन्ध में अंजनी सिंह के भाई मनीष सिंह पुत्र अगस्त सिंह (निवासी ग्राम चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया) को बताये और पाँचो लोग मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पंकज गुप्ता को किसी बहाने 07 फरवरी 2026 को पंकज गुप्ता को बुलाकर साजिस के तहत हत्या कर दिया। मृतक के बैंग व कुछ कपड़ों को वही पर जलाने के साथ ही मोबाइल को कुछ दूरी पर फेंक दिया था, जो बरामद हुआ।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments