बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार

बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार

बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए दुर्जनपुर निवासी अमित कुमार साहनी को परिजनों और पड़ोसियों ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अमित साहनी का थाना क्षेत्र की एक लड़की से काफी समय से मेल-मिलाप था। रविवार की भोर में अमित साहनी लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया।

प्रेमिका के कमरे में युवक को देखकर परिवार के किसी सदस्य ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने युवक को लाठी, डंडे और रॉड से पीटा। मारपीट में अमित कुमार साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल अमित साहनी की मां मंझरिया देवी पत्नी अजय साहनी (निवासी दुर्जनपुर, थाना रेवती) की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए दुर्जनपुर निवासी अमित कुमार साहनी को परिजनों...
प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू