Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
On



Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह में कार की टक्कर से अर्जुन (10) पुत्र गोपाल की मौत हो गई। रविवार की देर शाम हुए हादसे में बालक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है। उधर, सड़क दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने में कामयाब हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि सोनाडीह निवासी अर्जुन गांव के पास खेल रहा था। इसी बीच वहां से गुजर रही कार ने रौंद दिया। आसपास के लोगों ने बालक को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही गांव-घर के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गये।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
22 Feb 2026 23:21:24
Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह में कार की टक्कर से अर्जुन (10) पुत्र गोपाल की मौत हो...


Comments