बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार



बलिया : किन्नर रेखा हत्याकांड मामले में बैरिया थाना पुलिस ने दो महिलाओं के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित धाराओं के तहत पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया। वही, पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार शाम मृतक रेखा किन्नर की लाश को खरीदे गए प्लॉट में सुपुर्दे खाक किया गया। बता दें कि रेखा किन्नर तीन दिन से लापता थी। बैरिया थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी थी। गुरुवार की सुबह पुलिस को मिली एक सूचना के बाद जो तथ्य सामने आया, वह चौकाने वाला था।

बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज बाजार सब्जी मंडी के पास से गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रवि गुप्ता (30) ने आत्म हत्या कर लिया है। पुलिस पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू की, तो उसी मकान के चौथे फ्लोर पर स्थित टीन शेड में रखे बक्से में लापता किन्नर रेखा की लाश पड़ी थी। एक ही घर से दो शव बरामद होने से हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात भोजन करने के बाद रवि गुप्ता अपने घर की तीसरी मंजिल पर सोने चला गया था। गुरुवार सुबह उसकी पत्नी जगाने पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला था और रवि रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली, तो तीन दिनों से लापता किन्नर रेखा की लाश सबसे ऊपरी मंजिल पर पॉलिथीन में लिपटा मिला। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए विजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व. परशुराम प्रसाद, मोना कुमारी पत्नी रवि गुप्ता और रीता देवी पत्नी स्व. अशोक गुप्ता (निवासी : देवकी छपरा, थाना बैरिया, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments