22 जनवरी का राशिफल : जानिएं आज क्या कहते हैं आपके सितारे

22 जनवरी का राशिफल : जानिएं आज क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष
महत्वपूर्ण निर्णय अभी थोड़ा रोक दें। खासकर आर्थिक मामलों में कोई महत्वपूर्ण न लें। यात्रा में कष्ट संभव है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। समाचार के माध्यम से कोई थोड़ा सा असमंजस वाली स्थिति का समाचार मिल सकता है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ
पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट कचहरी से बचें। और व्यापार में अभी कोई नई शुरुआत ना करें। बाकी प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन
धर्म, कर्म में अतिवादी ना बनें। भाग्य पर भरोसा करके कोई भी कार्य इस समय नहीं कर सकते हैं। यात्रा अभी स्थगित रखें। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

यह भी पढ़े बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

कर्क
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क ना लें, स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़े बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल

सिंह 
जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देना और काली वस्तु का दान करना अच्छा होगा।

कन्या
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकता है। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।

तुला
बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक
भूमि भवन वाहन की खरीदारी परेशानी में दिख रही है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान व्यापार अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।

धनु
स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। पराक्रम प्रभावित दिख रहा है। नाक, कान, गला, स्वास्थ्य और व्यापार में थोड़ा सा ऊपर नीचे चलेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर
धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश मत करिए। गंदी भाषा के प्रयोग से बचिए। स्वास्थ्य भी प्रभावित है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ
घबराहट बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक उर्जा का संचार होगा, मानसिक तौर पर। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन
बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। थोड़ी दूरी बनी रहेगी शुभता में और सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। बहुत बचके पार करें। काली वस्तु का दान करें। शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी