बलिया : तीन साल पहले हुई थी सोनम की शादी



बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक महिला की लाश फंदे से लटकती मिली। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होली के दिन हुई इस घटना से गांव के लोग गमगीन हो गये। वहीं, मृतका की मां ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सोनबरसा निवासी मारकंडेय सिंह की पत्नी सोनम (30) की लाश घर में फंदे से लटकती मिली। इसकी जानकारी होते ही पहुंची मृतका की मां सहतवार थाना क्षेत्र के महारापुर (चांदपुर) निवासी मंजू देवी ने पति के साथ ही ससुर अनिल सिंह, सास देवंती, जेठ पीयूष सिंह और जेठानी मनी सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। मंजू ने पुलिस को बताया है कि बेटी सोनम की शादी साल 2023 में मारकंडेय के साथ हुई थी। परिवार में अक्सर विवाद होने के बाद सोनम मयका चली गयी थी। चार-पांच दिनों पहले उसने पति को बुलाकर उसके साथ ससुराल लौटी थी। बुधवार को परिवार के लोग होली की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच, सोनम पंखा में दुपट्टा बांधकर फंदे से लटक गयी। मृतका का एक डेढ़ साल का बेटा भी है।

Related Posts
Post Comments



Comments