Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार



बलिया : शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक रजनीकांत एवं वरिष्ठ अध्यापक तथा प्रतिभागियों के मार्गदर्शक विराट कुंवर के नेतृत्व में सफल छात्राओं को खूब बधाई मिल रही है। यह परिणाम विद्यालय, ग्राम सभा चंदुकी तथा ब्लॉक हनुमानगंज के लिए गौरव एवं सम्मान का परिणाम है।

प्रतिभागियों के मार्गदर्शक विराट कुंवर ने बताया कि सभी सफल छात्राएं कक्षा आठ की है। इसमें पलक शर्मा की रैंक 28 है, जबकि रागिनी की रैंक 36 है। वहीं, 42वीं रैंक रितिका तथा 46वीं रैंक वंदना ने पाई है। श्री कुंवर ने जानकारी दी कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्राओं को कक्षा 9 से 12 तक यानि चार वर्ष प्रति माह ₹1000 की दर से कुल ₹48,000 की राशि प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को अपनी आगे की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रखने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

Related Posts
Post Comments



Comments