बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले में किया सुसाइड : मौत से पहले बनाया VIDEO और बोला- तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान

बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले में किया सुसाइड : मौत से पहले बनाया VIDEO और बोला- तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान

Gorkhpur News :  गोरखपुर में एक युवक ने तथाकथित प्रेमिका के घर से 500 मीटर दूर लाइव वीडियो बनाकर जान दे दी। कहा - तुम्हारे शहर में जहर खाकर जान दे रहा हूं। अब तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा। जहर खाने के बाद युवक सड़क पर कुछ देर तड़पा, फिर उसकी मौत हो गई। घटना गोरखनाथ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह की है। युवक की पहचान बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकहवसापुर निवासी कार्तिक यादव उर्फ अभिषेक यादव के रूप में हुई। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक यादव गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। आए दिन उसे आते-जाते छेड़ता था। छात्रा के पिता ने उसके खिलाफ तिवारीपुर थाने में सितंबर 2024 में मुकदमा भी दर्ज कराया था। 3 नवंबर 2024 की रात में डोमिनगढ़ के पास से तिवारीपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। गोरखनाथ पुलिस को युवक के मोबाइल से करीब 2 मिनट का वीडियो मिला है। यह वीडियो उसने जहर खाते हुए बनाया है। भोर में ही युवक ने जहर खाया है। उसके पास से किसी दवा का रैपर मिला है।

युवक ने छात्रा का वीडियो और फोटो भी वायरल किया था। वह कई महीनों से छात्रा को परेशान करता था। छात्रा सिविल लाइंस इलाके में पढ़ने जाती थी। युवक भी गोरखपुर में ही इंटरमीडिएट की पढ़ाई करता था। इसी दौरान उसने छात्रा का पीछा करना शुरू दिया। आरोप है कि वह आए दिन छात्रा को रोककर परेशान करता था। जबरिया बात करने का दबाव बनाता था। छात्रा के परिजन के अनुसार, छात्रा बात करने से मना करती तो युवक उसके भाई की हत्या की धमकी देता था। इंस्टाग्राम पर छात्रा का फोटो वायरल करने पर पिता ने थाने में 10 सितंबर 2024 को केस दर्ज कराया।

यह भी पढ़े 14 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी