Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग

Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग

Sanjay Dutt Nora Fatehi Song Sarke Chunar Teri Sarke : फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने ने रिलीज होते ही मनोरंजन जगत में भूचाल ला दिया है। नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर इतना गुस्सा फूटा कि मेकर्स को घुटने टेकने पड़े। जबरदस्त ट्रोलिंग और कानूनी कार्रवाई की मांग के बीच, 17 मार्च की सुबह इस गाने के ऑफिशियल हिंदी वर्जन को यूट्यूब से पूरी तरह हटा दिया गया है।
गाने के बोल "सरके चुनर तेरी सरके" ने पिछले दो दिनों से इंटरनेट पर बहस छेड़ रखी थी। विवाद की असली वजह इसकी 'डबल मीनिंग' यानी दोहरे अर्थ वाली अश्लील लिरिक्स थी। गाने में एक तरफ नोरा फतेही डांस कर रही थीं, तो दूसरी तरफ संजय दत्त अपने सिग्नेचर स्टाइल में "खलनायक हूं मैं" बोलते दिख रहे थे। हालांकि, रकीब आलम द्वारा लिखे गए इस गाने के बोल- "पहले उठाले, अंदर वो डाले, नीचे एक बूंद न गिराए" ने दर्शकों को बुरी तरह भड़का दिया। 

मेकर्स का दावा था कि इसमें शराब की बात हो रही है, लेकिन आम जनता और विशेषज्ञों ने इसे सीधे तौर पर अश्लीलता का टैग दे दिया। सोशल मीडिया पर लोग इसे "डबल मीनिंग नहीं, बल्कि घटिया अश्लीलता" बताने लगे। इस गाने के खिलाफ सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि कई बड़ी हस्तियां भी सामने आईं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने तीखा सवाल उठाया कि क्या कोई भी सभ्य परिवार एक साथ बैठकर इस गाने को देख सकता है? वहीं, मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने भी ट्वीट कर निराशा जताई। उन्होंने लिखा कि "कमर्शियल सॉन्ग राइटिंग का स्तर कितना नीचे गिर गया है।" कई यूजर्स ने तो इस गाने की तुलना निम्न स्तर के भोजपुरी गानों से करते हुए इसे तुरंत बैन करने की मांग की थी।

बादशाह के बाद 'केडी' पर गिरी गाज
हाल के दिनों में यह दूसरा बड़ा मामला है जब किसी बड़े गाने को विवाद के कारण हटाना पड़ा हो। इससे पहले रैपर बादशाह का गाना 'टटीरी' भी स्कूली ड्रेस में लड़कियों को दिखाने और अपनी लिरिक्स की वजह से विवादों में घिरा था। बादशाह को भी महिला आयोग और बाल आयोग के नोटिस झेलने पड़े थे। अब 'केडी द डेविल' के मेकर्स पर भी कानूनी तलवार लटक रही है। फिलहाल गाना यूट्यूब से गायब है, लेकिन इस विवाद ने एक बार फिर बॉलीवुड में 'आइटम नंबर्स' के गिरते स्तर पर बड़ी बहस छेड़ दी है।

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव