20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
खर्च में अधिकता, मानसिक परेशानी, पार्टनर को लेकर मन में निराशा या रिलेशनशिप में परेशानी, गैर जरूरी खर्चे, अज्ञात भय, मानसिक और शारीरिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। खर्च पर लगाम लगाएं, वरना कर्ज की स्थिति आ सकती है। प्रेम-संतान में दूरी, व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ता रहेगा। काली वस्तु का दान करना, गणेश जी को दूर्वा घास चढ़ाना शुभ होगा।

वृषभ
आय के साधन बने रहेंगे। आय में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन रुकेगा नहीं। आय में कभी-कभी बहुत अच्छी स्थिति तो कभी बुरी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है, व्यापार अच्छा चलता रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक बना रहेगा। मन में उथल-पुथल बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मिथुन
कोर्ट-कचहरी से बचना चाहिए। व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन आप उन्नति करेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी बनी हुई है लेकिन सेहत प्रभावित हो सकती है। गणेश जी को प्रणाम करके हरी वस्तु अर्पण करना शुभ होगा।

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

कर्क
भाग्य भरोसे रहकर कोई कार्य नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। यात्रा करने से बचें, संभल कर चलें। यह समय आसानी से निकल जाएगा। काली वस्तु का दान करना और शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

सिंह
आज परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। सेहत प्रभावित ना हो, इस बात का खास ख्याल रखें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार लगभग अच्छा बना रहेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या
दांपत्य जीवन पर खासतौर पर ध्यान दें। रोजगार की स्थिति मध्यम बनी हुई है। उदर रोग से परेशान बने रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार की स्थिति भी लगभग ठीक बनी हुई है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला
शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन आज के दिन तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक
आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। विद्यार्थी भी असमंजस में बने रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है जबकि व्यापार के लिए आज के योग अच्छे बने हुए हैं। लाल वस्तु पास रखने से शुभ फल मिलेगा।

धनु
गृह कलेश के संकेत हैं। अपनी सेहत का खासतौर पर सीने से जुड़ी परेशानियों का ख्याल रखें। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। भूमि-भवन की खरीदारी विवादित हो सकती है, सतर्क बने रहें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार लगभग ठीक बना हुआ है। लाल वस्तु पास रखें और काली वस्तु का दान करें।

मकर
आज पराक्रम प्रभावित होगा। किसी भी तरह की कोई नई व्यावसायिक शुरूआत करने से बचें। नाक-कान गले का ध्यान रखें और निवेश करने से बचें। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक बनी हुई है, व्यापार ठीक बना रहेगा लेकिन नई शुरूआत करने से बचें। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ
चिंता, घबराहट-बैचेनी और अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। कुंभ जातकों के लिए निवेश वर्जित है। निवेश करने पर हानि हो सकती है। वाणी पर संयम बनाए रखें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं, सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य प्रभावित और प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार लगभग ठीक बना हुआ है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन
स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। पार्टनरशिप में दिक्कतें, सिरदर्द, नेत्र पीड़ा परेशान कर सकती है। हृदय से जुड़ी समस्या या डायबिटीज रोग से पीड़ित लोग खासतौर पर अपना ध्यान रखें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार लगभग ठीक बना रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक और काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव